मुरादाबाद

रुचिवीरा का सियासी वार: भाजपा को बताया आशाराम भक्त, आजम खान को बताया बेगुनाह

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचिवीरा ने एक बयान देकर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की तुलना विवादित बाबा आशाराम बापू के अनुयायियों से करते हुए तंज कसा है। रुचिवीरा ने कहा भाजपाई जिस अंदाज में धर्म की आड़ लेकर राजनीति कर रहे हैं, वह आशाराम के अनुयायियों जैसा अंधभक्ति का उदाहरण है।
आजम खान के समर्थन में उतरी रूचिवीरा
हालांकि जब उनसे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बागेश्वर धाम सरकार (बाबा धीरेंद्र शास्त्री) पर दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और चुप्पी साध ली। जेल में बंद सपा नेता आजम खान के मसले पर रुचिवीरा ने कहा, “समाजवादी पार्टी पूरी तरह आजम खान के साथ है। पार्टी में इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।
हालांकि, इसी मुद्दे पर आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के हालिया बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा था, “अब मुझे किसी पर भरोसा नहीं है। सिर्फ अल्लाह ही आजम खान को जेल से बाहर ला सकता है। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर अंतर्विरोध की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं, जिन्हें रुचिवीरा ने सिरे से खारिज कर दिया।
बयानबाजी से गरमाई सियासत
रुचिवीरा के इस बयान ने जहां भाजपा खेमे में नाराजगी पैदा की है, वहीं सियासी गलियारों में इसे आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्षी खेमे का मानना है कि यह बयान धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की कोशिश का हिस्सा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button