जालौन

जनपद जालौन में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जोरदार शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (1 से 31 जुलाई) और दस्तक अभियान (11 से 31 जुलाई) के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “स्वच्छता, सतर्कता और समाज की सहभागिता से ही बीमारियों को रोका जा सकता है।”

उन्होंने मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को गंदगी से बचाव, जलभराव न होने देने और मच्छरजनित रोगों से सतर्कता बरतने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को साफ पानी पीने, नियमित टीकाकरण और समय से इलाज के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ स्वास्थ्य विभाग का काम नहीं, बल्कि सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सीडीओ केके सिंह, सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, एसीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर निकाय, शिक्षा और पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button