बाराबंकी
बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरी
टिन शेड के नीचे सो रहे एक ही परिवार के 5 लोग घायल, अस्पताल से छुट्टी मिली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : मसौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम फतेहपुरवा में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए।
घटना रात करीब 3 बजे की है। ललित कुमार अपनी 58 वर्षीय माता ज्ञानवती, 35 वर्षीय पत्नी उमा वर्मा और दो बेटियों के साथ टिन शेड वाले मकान में सो रहे थे। उनकी बेटियां माही वर्मा 12 वर्ष और आकांक्षा 8 वर्ष की हैं।
बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली पिलर पर गिरी। इस कारण पूरा टिन शेड भरभरा कर गिर गया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।



