बागपत

पदक विजेता सृष्टि मलिक का किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बागपत। पुरामहादेव गांव में बुधवार को नेपाल में हुए एशिया कप में  स्वर्ण पदक जीतने वाली सृष्टि मलिक का ढोल नगाड़ों व फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया।
नेपाल के पोखरा में 27 से 29 जून तक इंटरनेशनल ओपन एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई, जिसमें
जिले के पुरामहादेव गांव की सृष्टि मलिक ने अंडर 12 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व भी वह नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक जीत चुकी है। पदक जीतकर गांव में पहुंची सृष्टि मलिक का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ा व फूल माला से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में रालोद पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जनपद की खेल प्रतिभाएं देश-विदेश में अपने प्रदर्शन के बूते नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर ब्रहमपाल प्रधान, राजेन्द्र चौधरी आजाद मलिक, रामवीर, पवन, ब्रजपाल उज्जवल, अभिषेक शर्मा कोच कल्लू, गुड्डु, पोलू, हरेन्द्र, शोकिन्द्र, जितेन्द्र, कृष्णपाल, अजय, धर्मवीर सचिन पंडित आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button