लातेहार

शिक्षा व वन विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों पर फूटा विधायक का गुस्सा

MLA's anger erupted on the absent officers of education and forest department

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बारियातू प्रखणड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विधायक राम के साथ प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, बीडीओ अमित कुमार पासवान, सीओ नंद कुमार राम, पूर्व प्रमुख महावीर उरांव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, योगेन्द्र गंझु, मनरेगा बीपीओ केतन गुप्ता, आवास कोऑर्डिनेटर शशि कुजुर, सहित अंचल एवं प्रखंड स्तरीय तमाम पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जनता दरबार में विधायक राम ने पूर्व के जनता दरबार में प्राप्त 54 आवेदनों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 10 मामलों को छोड़ बाकी सभी प्रगति पर हैं। समीक्षा के पश्चात क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत कीं। समाचार लिखे जाने तक कुल 55 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 25 अंचल से संबंधित और 30 प्रखंड से संबंधित रहे। जनता दरबार में भाटचतरा गांव के एक भूरैय्यत ने आवेदन दिया कि उसने हल्का कर्मचारी नंदेव राम को रसीद कटवाने हेतु आवेदन सौंपा था, लेकिन कर्मचारी ने उसे दलाल दशरथ राम से मिलने को कहा। आरोप है कि दलाल ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेकर रसीद कटवाने का कार्य किया। विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वही चटुआग गांव के जनवितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं ने विधायक को आवेदन सौंपकर दुकानदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की।विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान शिक्षा विभाग व वन विभाग के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक प्रकाश राम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक राम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। सभी आवेदन गंभीरता से दर्ज किए गए हैं और जल्द ही उनके निवारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें और सीधे प्रशासन से संपर्क करें।कोई आना कानी हो तो मुझसे संपर्क करें। कार्यक्रम में भाजपा नेता सोनू प्रजापति, जय प्रकाश सिंह, नीलू शर्मा, रिंकू यादव सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जनता दरबार शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button