लातेहार

मुहर्रम पर्व को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

Peace committee meeting held regarding Muharram festival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला के बालूमाथ थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय बुद्धिजीवियो, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विनोद रवानी ने किया ।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करना है जिसको लेकर आपलोगो से सहयोग आपेक्षित है ।उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है ।वहीं जुलूस के साथ धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है वही बालूमाथ अंचलाधिकारी विजय कुमार ने कहा मुहर्रम पर्व को शांति व्यवस्था के साथ संपन्न कराना हम सब की जिम्मेवारी है । पुलिस-प्रसाशन आपलोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है ।वही सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ ने कहा कि मुहर्रम के दौरान यदि किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार का भ्रामक खबर फैलाया जाता है ।तो इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दें ।जुलूस के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मुहर्रम का तजिया बालूमाथ, मासियातु, शेरेगड़ा, होलंग, जरी, मुरपा, हेबना, मारंगलोइया ग्राम में उठाया जाएगा । मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, एसआई गौतम कुमार,मो.खुर्शीद अंसारी,साबिर अंसारी.मो. नौशाद,मो.असलम,मो. मिनहाज मो. इमरान,इनामुल अंसारी,शैलेश सिंह,मो.अख्तर
,प्रदीप गंझु,श्याम सुंदर यादव,शानू खान,पिंटू कुरेशी, आमिर हयात,मो.जुनैद,सरफराज अंसारी,खलील खान समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button