जालौन

जालौन में टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली, 

डीएम ने बढ़ाया हौसला बनकर बने 'टीबी मित्र'

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में टीबी (छय) रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण पोटलियां वितरित की गईं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खुद मरीजों से संवाद कर उन्हें न सिर्फ संबल प्रदान किया, बल्कि उन्हें यह विश्वास भी दिलाया कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। डीएम ने खुद को उनका ‘टीबी मित्र’ घोषित करते हुए भावनात्मक समर्थन का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज केवल दवा से नहीं, बल्कि संतुलित आहार, नियमित दवा सेवन और मानसिक संबल से संभव है। शासन द्वारा दी जा रही पोषण पोटली में जरूरी पौष्टिक सामग्री शामिल है, जिसका उद्देश्य मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक लाभार्थी तक समय से पोषण सामग्री और उचित चिकित्सकीय सलाह पहुंचे।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, सीएमएस आनंद उपाध्याय, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल मरीजों के उपचार को गति देगी, बल्कि उनके मनोबल को भी नई ऊंचाई देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button