मोदीनगर

मोदीनगर में किसानों का तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप, धरना प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मोदीनगर : भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले किसानों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने खसरा-खतौनी में गलत नाम और अंश की त्रुटियों को ठीक न करने का आरोप लगाया।

दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचकर किसानों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उन्होंने तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए, दावा किया कि बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता। किसानों का कहना है कि जानबूझकर दस्तावेजों में त्रुटियां दर्ज की गई हैं, और सुधार के लिए बार-बार चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

लगभग 5 घंटे के धरने के बाद नायब तहसीलदार ने किसानों को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में विनीत त्यागी, आकाश त्यागी, गौरव त्यागी, दुष्यंत त्यागी, इरफान, फिरोज खान, रिंकू त्यागी, प्रवीण त्यागी सहित कई किसान मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button