मुरादाबाद

दहेज के लिए प्रताड़ित पर 9 लोगो के खिलाफ केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति और 9 ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 1 करोड़ रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया।
मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति समेत 9 ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया है। थाना मझोला के बुद्धिविहार आवास विकास कालोनी निवासी आयुषी अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी आकाश अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी रामनगर के जिम कार्बेट स्थित वाइल्ड क्रेस्ट रिसोर्ट से संपन्न हुई थी, जिसमें करीब 50 लाख मायके वालों ने खर्च किया था।
चचिया सास नूतन अग्रवाल ने दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया 
आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति आकाश, सास मीना, ससुर रंजीत, ननद रिया व सृष्टि, चचिया ससुर अनुपम और चचिया सास नूतन अग्रवाल ने दहेज को लेकर ताना मारना शुरू कर दिया। सभी एक करोड़ रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट कर शारीरिक और मासिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोपी उसे कई-कई दिन तक भूखा प्यासा रखते थे। कुछ कहने पर कमरे में बंद कर देते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 नवंबर 2022 को सभी ससुरालजनों ने घर के गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान अतुल अग्रवाल निवासी जयगंज चौकी अलीगढ़ और राजीव अग्रवाल निवासी माहेश्वरी इंटर कॉलेज, मथुरा रोड, अलीगढ़ भी मौजूद थे। किसी तरह पुलिस की मौजूदगी में लड़की के पिता ने उसे मुक्त कराया। महिला का आरोप है कि अब भी आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं और उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। एसएचओ मझोला रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सभी 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button