गोड्डा
कोच मोनालिसा के नेतृत्व में नेटबॉल खिलाड़ियों का जत्था यूपी हुआ रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। लगातार नेटबॉल के खिलाड़ी मैच में भाग लेने के लिए अलग अलग प्रदेश में जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोच मोनालिसा कुमारी के नेतृत्व में नेटबॉल खिलाड़ियों का एक जत्था यूपी के लिए रवाना हो गया है। इस संबंध में जिला नेटबॉल संघ सचिव गुंजन कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोज के सानिध्य में गई बालक बालिका की टीम से अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद है। टीम को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गोड्डा से झारखंड टीम रवाना हुई है। यूपी के मुजफ्फरनगर में आयुजीत 38वीं जूनियर नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप दियांक 24 से 31 मार्च तक आयुजीत नेटबॉल मैच में भाग लेने के लिए झारखंड टीम ग ई है। बालक वर्ग में प्रेम, दीपक, अमन, सुशांत, सोहन, अनंत, सक्षम, एंड्रियाश, मुस्तफा, सत्यम शामिल है। जबकि बालिका टीम में पूजा, लक्ष्मी, प्रियंका, वर्षा, लक्की, पार्वती, अंशु, आरती, पूर्णिमा, दीपिका, मालती शामिल हैं। टीम मैनेजर समीद अंसारी है।वहीं, नेशनल अंपायरिंग करने शिव राम कृष्ण देहरी भी टीम शामिल है।



