मेरठ
मंडलायुक्त ने परखी कांवड यात्रा की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मण्डलायुक्त मेरठ ह्रषिकेश भास्कर यशोद एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने आगामी कांवड यात्रा की तैयारी को परखने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ मिलकर कांवड मार्ग एवं मंदिर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ एसएसपी मेरठ, एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एसपी यातायात, एसपी क्राइम तथा छावनि परीषद के अधिकारियो के साथ आगामी शिवरात्रि के दृष्टिगत जनपद मेरठ के प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मौजूद अधिकारी/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।


