जामताड़ा

जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट के विजयी टीम का हुआ आयोजन

The winning team of the district level Subroto Cup Under-15 Football Tournament was organized

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। करमाटांड प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट के विजयी टीम का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक, छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विजयी टीम की प्रशंसा की और प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा खिलाडियों, नोडल शिक्षक शंकर पंडित और विद्या सागर स्पोर्ट्स एकेडमी के निवास मंडल को प्रमाण पत्र, फाइल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि करमाटांड प्रखंड के बी पी ओ सावित्री किस्कू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जगन्नाथपुर के छात्रो ने सुब्रतो कप अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल के अंडर 15 बालक वर्ग के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर करमाटांड प्रखंड और अपने जिला का नाम रौशन किया है। इस प्रकार की जीत से निश्चित ही छात्र छात्राओं में नयी ऊर्जा का संचार होता है। डुमरिया पंचायत के मुखिया बलदेव मरांडी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और छात्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विद्यालय और छात्र छात्राओं के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से मदद करते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर के छात्र छात्रों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार का मनोबल बढा है। मौके पर बी आर पी सरफराज, विद्या सागर सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप मंडल, सदस्य रौशन कुमार यादव, सदस्य राजीव कुमार मंडल, नोडल शिक्षक शंकर पंडित, एस एम सी अध्यक्ष छोटेलाल सोरेन, सहायक अध्यापक मोतीलाल पंडित,मोहन कुमार पंडित,अध्यापिका ख्रीस्टीना हेम्ब्रम सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button