अलवर

कृषक उपहार योजना के तहत जारी ई-कूपनों की लॉटरी का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर । राज्य सरकार द्वारा मण्डी समितियों के माध्यम से संचालित कृषक उपहार योजना के अंतर्गत कृषि उपज मण्डी समिति अलवर के कार्यालय में ई-उपहार कूपनों की लॉटरी आयोजित हुई। लॉटरी कृषि उपज मण्डी की प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नामित प्रतिनिधि कृषि उपज मण्डी बयाना के सचिव  दिलीप सिंह एवं कृषि उपज मण्डी समिति अलवर की सचिव अंजु की मौजूदगी में निकाली गई।
कृषि उपज मण्डी समिति की सचिव अंजु ने बताया कि ई-पेमेन्ट की विकय पर्चियों पर जारी कूपनों की लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये  अवनी को, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये  प्रतीम सिंह एवं तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये  बत्तो देवी के नाम से निकाला गया। उन्होंने बताया कि गेटपास की विकय पर्चियों पर जारी कूपनों की लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये  अशोक, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये  फरामप्रसाद यादव एवं तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये शिवाराम के नाम निकाला गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button