अलवर
आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के सर्वसम्मति से प्रवीण शर्मा अध्यक्ष बने
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ शाखा अलवर के चुनाव केन्द्रीय पर्यवेक्षक अधिकारी सुभाष यादव उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा अध्यक्ष संघर्ष समिति जयपुर, मोहन सिंह कोषाधिकारी, मनोज ठाकुर प्रचार मंत्री एवं प्रभु दयाल आवासीय अभियंता खण्ड अलवर के देखरेख में हुए। जिसमे सर्व सम्मति से प्रवीण शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। चुनाव अधिकारी प्रभु दयाल आवासीय अभियंता खण्ड अलवर द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को शपथ दिलाई गई। चुनाव मे सभी संघ एवं कार्यकारिणी सदस्य धर्मसिंह बैरवा, अशोक शर्मा, कमलेश सैनी, विजय गुप्ता, पुष्पक भगवती, अरूण कुमार, सतीश सैनी, शुभम कुमार योगी, भूपेन्द्र सिंह, भावेश कुमार अग्रवाल, शुशील कुमार बैरवा, सुनील कुमार मौजूद रहे।



