अमेठी

बहन जी के भरोसे पर खरा उतरेंगे,बी एस पी को अमेठी में नम्बर एक की पार्टी बनायेंगे -सुरेश कमल

भाजपा, कांग्रेस, सपा तीनों पार्टियां आरक्षण विरोधी, इनसे सावधान रहे बहुजन समाज -दिलीप कुमार विमल

अमेठी। सुरेश कमल को बहुजन समाज पार्टी का दुबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष के अमेठी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया और  संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद कान्हा मैरिज लान में पहली कार्यकर्ता बैठक की। कार्यकर्ता बैठक में अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने विधानसभावार सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के काम की समीक्षा की। सभी पदाधिकारियों को नौ जुलाई तक के लिए संगठन का काम दिया है।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने स्वागत सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी ने जिले के संगठन की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है,उस भरोसे पर खरा उतरेंगे  और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बहुजन समाज पार्टी को अमेठी में संगठन के मामले में नम्बर एक की राष्ट्रीय पार्टी बनायेंगे।
मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल  ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा बनाओ फार्मूले पर देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है।  भारतीय संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था और सर्वसमाज का हित बसपा का लक्ष्य है।
भाजपा, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया, कहा कि तीनों पार्टियां जातिवादी , आरक्षण और संविधान विरोधी हैं। कांग्रेस ने अपने चालीस साल के शासन में संविधान को ठीक ढंग से लागू नहीं किया। भाजपा संविधान बदलने की कोशिश में है। समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज के महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया, ठेकेदारी में दलितों के आरक्षण को खत्म किया।एस सी/,एस टी कर्मचारियों का डिमोशन किया और संसद में आरक्षण के बिल को फाड़ने का काम किया है।
बहुजन समाज के लोग इन पर कोई विश्वास न करें, उत्तर प्रदेश और देश में कानून का राज केवल बहन मायावती जी ला सकती हैं।
बैठक का संचालन जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने किया। मंडल प्रभारी शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम,लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज, विजय प्रजापति, हौसिला प्रसाद, विधानसभा प्रभारी के के आर्य जितेंद्र सरोज,,राम करन, भैयाराम यादव, अशोक यादव,त्रिभुवन गौतम,राम सजीवन कोरी मंझवारा,राम बोध सरोज,कुल रोशन एडवोकेट, शमशेर बौद्ध ,भीम रत्न बौद्ध, धर्म, अनिल कुमार, सिद्धार्थ कनौजिया आदि मौजूद रहे।
पूर्व सेक्टर अध्यक्ष के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई
अमेठी। कार्यकर्ता बैठक के बाद मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, जिला अध्यक्ष  सुरेश कमल के साथ टिकरिया गए, यहां उन्होंने निर्वाण प्राप्त पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रामलाल के परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button