मथुरा

जंक्शन पर बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, जीआरपी एसपी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। मुड़िया मेला को लेकर रेलवे जंक्शन पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है। जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। मुड़िया मेला के लिए ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया है। शनिवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भारी भीड़ नजर आई। वहीं तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में भी श्रद्धालुओं की खासी चहल पहल दिखाई दी। श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होते देख रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। सबसे अधिक श्रद्धालु झांसी की ओर जाने वाले थे। इसे लेकर रेलवे ने झांसी रूट पर तीन मेला स्पेशल ट्रेन संचालित कराई। वहीं कासगंज और अलवर रूट के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एक ट्रेन संचालित की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सचेत करने के लिए रेलवे कर्मचारी लाउड हैलर के माध्यम से लगातार प्रचार करते रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस भी रूट के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी उसी पर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button