पाकुड़

डीपीआरओ ने भवानीपुर पंचायत भवन का लिया जायजा

DPRO inspected Bhawanipur Panchayat Bhawan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत भवानीपुर पंचायत भवन का निरीक्षण किया। डीपीआरओ द्वारा पंजी का अवलोकन किया गया। साथ ही भस्मक, ज्ञान केन्द्र, जन्म-मृत्यु पंजी और पंचायत सुदृढ़ीकरण की जांच की। निरीक्षण में डीपीआरओ ने पंचायत भवन और उसके संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पंचायत भवन में सारी व्यवस्था दुरूस्त करने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया गया।‌ मौके पर मुखिया, पंचायत सचिव एवं जीआरएस उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button