अजीजुल ईस्लाम व हाजी समाद अली ने नई दिल्ली पहुंचकर शिबू सोरेन का जाना कुशलक्षेम
Azizul Islam and Haji Samad Ali reached New Delhi and enquired about the well-being of Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झामुमो के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, उपाध्यक्ष पीटर मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री सह- झामुमो पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल में इलाजरत पूर्व मुख्यमंत्री सह- राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि ईश्वर से कामना करते है कि गुरूजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आये और अपना आशीर्वाद एवं जनसेवा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करे। इस दौरान केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, इशहाक अंसारी व इस्माईल रहमान मौजूद थे।



