सिंगरौली

बगदरा संकुल केंद्र के प्राथमिक शासकीय विद्यालय में मिड-डे मील के बाद बच्चों से धुलवा रहे थे बर्तन, नोटिस जारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 सिंगरौली। जिले के चितरंगी विकासखंड स्थित बगदरा संकुल केंद्र के प्राथमिक शासकीय विद्यालय का एक वीडियो सामने आया है। इसमें छोटे-छोटे बच्चे हैंडपंप पर अपने खाने के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। स्कूल में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था जय मां अंबे स्व-सहायता समूह के जिम्मे है। समूह की अध्यक्ष गीता देवी गुप्ता भाजपा नेता दूधनाथ गुप्ता की बहू हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक अंगेश्वर गुप्ता, गीता देवी के परिवार से हैं। दोनों के बीच अकसर विवाद होता रहता है। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
जनपद शिक्षा केंद्र चितरंगी ब्लॉक समन्वयक एलडी यादव ने बताया कि शिकायत मिलते ही स्व-सहायता समूह की संचालक और प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार बच्चों से बर्तन नहीं धुलवाए जा सकते। नोटिस का उचित जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button