कानपुरखेल

टीएसएच के यशार्थ लगाएंगे नेशनल पदक पर निशाना

68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

ओपन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पाया नेशनल में स्थान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) के होनहार निशानेबाज यशार्थ विक्रम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता (नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप-एनएससीसी) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप आगामी दिसंबर माह में आयोजित होगी।
यशार्थ ने हाल ही में आयोजित ओपन चैंपियनशिप (0135 इंडिया ओपन कॉम्पटीशन एनआर इवेंट) में बेहतरीन निशाना साधते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। यह प्रतियोगिता 1 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक देहरादून में आयोजित की जा रही है। उनकी इस सफलता में टीएसएच के उन्नत प्रशिक्षण और कोच रोहित यादव के मार्गदर्शन की मुख्य भूमिका रही।
कोच रोहित यादव ने यशार्थ की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यशार्थ एक समर्पित और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उनमें अपार क्षमता है और हमें पूरा विश्वास है कि वे एनएससीसी में दमदार प्रदर्शन करेंगे।” द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) ने बीते वर्षों में कई उभरते खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक मजबूती देने के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button