कानपुर
पास्टर्स एसोसिएशन के द्वारा डीएम को सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : शहर के जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के उत्कृष्ट कार्य एवं आम जनमानस के प्रति पूरी निष्ठा के साथ ईमानदारी से काम करने को लेकर उ० प्र० पास्टर्सं एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष पादरी संजय आश्विन और महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात कर शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पादरी जितेंद्र सिंह ने संगठन से जुड़े पदाधिकारी का न सिर्फ परिचय कराया बल्कि उनके द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शहर में कार्य किया जा रहे हैं सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं ताकि जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके और उन्हें न्याय मिल सके। इस दौरान पादरी अनिल गिल्बर्ट पादरी एबी सिंह पादरी प्रदीप राव पादरी जगराम सिंह समेत लोग मौजूद रहे।



