अमरोहा

अमरोहा में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

डीएम निधि गुप्ता ने पर्यावरण बचाने के संकल्प लेने की अपील की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अमरोहा के चोटीपुरा कन्या गुरुकुल विद्यालय में बुधवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और परिवहन आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी बृजेश नारायण उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो और भाजपा विधायक राजीव तरारा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” महज वृक्षारोपण नहीं, बल्कि एक भावनात्मक व पर्यावरणीय आंदोलन है, जो हर व्यक्ति को प्रकृति और मातृत्व से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे हर वर्ष अपनी उम्र के बराबर पेड़ लगाएं और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह पालें।
गुरुकुल की छात्राओं ने पौधे लगाते हुए जल, वायु और धरती की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने “वृक्ष बचाओ – पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों से वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया।
चोटीपुरा के अलावा जनपद के कई स्थानों पर भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों, पुलिस थानों, कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने स्वयं पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button