गोड्डा

विश्व शौचालय दिवस को लेकर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
गोड्डा। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस के थीम हमारा शौचालय हमारा भविष्य पर स्कूलों, आंगनबाड़ी एवं ग्राम में अलग अलग गतिविधियों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। गांव के घरों में निर्मित शौचालयो की साफ सफाई की गई। शौचालय के निरन्तर उपयोग से लाभ एवं दुष्परिणाम, बीमारी आदी पहलुओं पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वयं से व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए निर्मित शौचालय का उद्घाटन व लाभुकों को ग्राम में सम्मान दिया गया। आंगनबाड़ी विद्यालयों में हाथ धुलाई के स्टेप्स एवं उसकी आवश्यकता तथा जन जागरुकता कार्यक्रम,  रैली जलसहिया दीदियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला के सभी पदाधिकारियों, शिक्षको, मुखिया एवं जलसहिया दीदी का विशेष योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button