सीकर

टॉपर विद्यार्थियों के भव्य अभिनंदन के साथ आभावास में निकाली प्रवेशोत्सव रैली

विज्ञान संकाय खुलने की खुशी में झूम उठे ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर,आभावास। सेठ मांगीलाल चंपालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने आज प्रवेशोत्सव रैली का भव्य आयोजन किया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
उत्सव प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का तिलक, माला और साफा से सम्मान किया गया। टॉपर विद्यार्थियों को जुलूस के रूप में रैली में शामिल किया गया। रैली गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।
ग्रामजनों ने विद्यालय की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए जगह-जगह टॉपर विद्यार्थियों एवं स्टाफ का सम्मान किया। विद्यालय द्वारा तैयार की गई ऑडियो क्लिप के जोशीले गीत एवं नारों ने रैली में जान फूँक कर उसे अद्वितीय बना दिया। अभिभावकों ने खुश होकर जगह जगह पुष्प वर्षा की। स्टाफ ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान संकाय खुलने पर विद्यालय में प्रवेश हेतु सबको प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 10 की छात्रा संगीता महला एवं 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 12 की छात्रा सुष्मिता सैनी टॉपर रही।
इस मौके पर मोहन लाल ओला ,लक्ष्मीनारायण बागडिया, विधायक प्रतिनिधि बंशी लाल सैनी, जगदीश प्रसाद, रामावतार जांगिड़ , हर्षनारायण शर्मा, चौथमल कुमावत, मालीराम माली सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक, विद्यार्थी तथा शिक्षक बाबूलाल महला ,भगवान सहाय शर्मा,सोहन शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार,मक्खन लाल, भंवर लाल, शंकर लाल,मंजु मीणा,प्रेम देवी,सुनीता यादव , सुनीता चौधरी ,रामनारायण सैनी ,शीला चौधरी, सीता यादव, मुकेश परिहार, हरिशंकर भातरा , ताराचन्द सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button