शिक्षा विभाग की नई नीति के विरोध में प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के सरकारी निर्णय का विरोध किया।

शिक्षा विभाग की नई नीति के अनुसार 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय और 50 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जाएगा। इस फैसले से हजारों प्रधानाध्यापक सरप्लस हो जाएंगे। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय बंद होने से छात्रों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होगी। साथ ही हजारों रसोइयों की नौकरी भी खतरे में पड़ जाएगी। शिक्षकों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों पर विद्यालय बंद करने के प्रस्ताव के लिए दबाव डाल रहे हैं। 30 जून को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संघ पदाधिकारी, प्रभावित विद्यालयों के अभिभावक और ग्राम प्रधान शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस निर्णय का विरोध करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारी शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।



