सीकर

पीएम श्री विद्यालय को मिला नया प्रधानाध्यापक।

खंडेला विधायक सुभाष मील के प्रयासों से मिली त्वरित नियुक्ति।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर, रीगंस । कस्बे के पीएम श्री सेठ सूरजमल सतभाई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी के चलते बाधित हो रही शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह धायल, जो आगामी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ने भावी चुनौतियों को भांपते हुए विद्यालय में गिरधारी सिंह रुलानिया को नए प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण करवाया। गिरधारी सिंह रुलानिया इससे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढाणी गुमानजी (खंडेला) में वरिष्ठ अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनकी नियुक्ति खंडेला विधायक सुभाष मील के सतत प्रयासों और सक्रिय पहल का परिणाम है। विधायक ने विद्यालय की शिक्षण स्थिति को लेकर गंभीरता दिखाई और समय रहते जरूरी कदम उठवाए। प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह धायल ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल चार पद रिक्त हैं, जिससे 220 नामांकित विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि स्टाफ की कमी के मुद्दे को कई बार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया, जिसके बाद यह त्वरित नियुक्ति संभव हो सकी। धायल ने कहा, मेरी सेवानिवृत्ति के पश्चात यदि समय पर यह नियुक्ति नहीं होती, तो विद्यालय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button