अमेठी
बारिश में पहुंचाई गर्मी से राहत, धान की रोपाई का काम तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। पिछले कई दिनों बाद हुई बारिश में गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई है। बारिश होने के बाद किसानों ने धान की रोपाई का काम भी तेज कर दिया है।
बुधवार की सुबह हुई बारिश से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। शिक्षकों को भीगकर स्कूल जाना पड़ा। बारिश होने पर अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति इकाई में रही।
बारिश का लाभ लेते हुए किसान इस समय धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। गांव में धान रोपाई के लिए लोगों को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं।
कई दिन बाद बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पशु पक्षियों और मवेशियों ने राहत की सांस ली है। अंधेरे में जंगली जानवरों के काटने के खतरे बढ़ गये हैं

