
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में स्पेशल डिविजन विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे डीएमएफटी के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पेशल डिवीजन विभागों के पदाधिकारी से लंबित एस्टीमेट, टेंडर प्रक्रिया, एग्रीमेंट प्रक्रिया, कार्य अवधि समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएमएफटी मद में उपलब्ध राशि से योजनाओं के चयन को लेकर प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पदाधिकारीयों को निर्देशत करते हुए कहा कि डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की गुणवत्ता में कोई लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। डीएमएफटी अंतर्गत विभिन्न योजनाओं यथा स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्षा निर्माण, पेयजल, पीसीसी सड़क, अस्पतालों में आधारभूत संरचना निर्माण समेत कई योजनाओं के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आम जनता के बीच गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत नहीं रहे।



