गोड्डा

मनरेगा सहित कई विकास योजनाओं को लेकर केन्द्रीय टीम ने की बैठक 

- जिले के आठ पंचायतों का हुआ चयन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय टीम में शामिल जयप्रकाश पंत एवं  देवाशीष प्रमाणिक के द्वारा मनरेगा सहित कई विकास योजनाओं के नियमित पर्यवेक्षण हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केंद्रीय टीम के द्वारा जिला गोड्डा के तीन प्रखंड यथा:-महागामा, पथरगामा एवं पोड़ैयाहाट में कुल आठ पंचायत का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने हेतु कार्य योजना बनाया गया। मौके पर उपनिर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रवण राम संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संजीव कुमार, भप्रखंड के महागामा, पथरगामा एवं पोड़ैयाहाट (पीएमएवाई-जी) संबंधित अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button