गोड्डा

जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा : जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया में कक्षा-6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्या हेना फक्र ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्ग छः में नामांकन हेतु ऑन-लाइन आवेदन भरने के कई नियम व शर्ते हैं। उसके अनुसार ही ऑन- लाइन आवेदन भरना होगा। कक्षा 6 में नामांकन के लिए केवल गोड्डा जिले के छात्र-छात्राओं का गोड्डा जिले के किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कक्षा तृतीय, चतुर्थ उत्तीर्ण व पंचम में अध्ययनरत होना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि दिनांक 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना आवश्यक है। अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र केंद्रीय सूची के निर्धारित प्रारूप के अनुसार होना अनिवार्य है।  अधिकाधिक मेधावी छात्र-छात्राएं फॉर्म भरकर परीक्षा में बैठ सकें इसके लिए प्रखंडवार नवोदय के शिक्षक एवं अन्य कर्मी प्रचार-प्रसार अभियान के अन्तर्गत प्रखंड शिक्षा अधिकारी और प्रखंड संसाधन केंद्र से निरंतर समन्वय बनाये रखेंगे। समय-समय पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी अधिकाधिक मेधावी छात्रों का फॉर्म भरवाने हेतु प्रखंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान करते रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button