बोकारो

बोकारो जब बालू ले गए चोर, तब साहेब की खुली नींद

When thieves stole sand from Bokaro, then the boss woke up

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। जब 02 लाख घन फीट मिट्टी और करीबन 03 लाख घन फीट बालू की चोरी हो गई तो सरकार की नींद खुली और खनन विभाग के साहेब पहुंचे दामोदर के किनारे। इसी को कहते है कि ” जब चिड़िया चुंग ….” अरे नहीं इसके लिए तो नई कहावत गढ़नी होगी ” जब बालू ले गए चोर, तब साहेब की खुली नींद “। बोकारो के खनन विभाग और पुलिस को यह जानकारी न हो और भतुआ ग्राम स्थित दामोदर नदी तट से लगभग 700 मीटर दक्षिण में अवस्थित स्थान से 02 लाख घन फीट मिट्टी और 02,68,532 घन फीट बालू चोर उठा ले जाए, क्या यह संभव है ? परन्तु खनन विभाग के जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह तो यही कह रहे हैं। आज इनके नेतृत्व में विभाग की टीम यहां पहुंची और निरीक्षण कर पाया कि चोरों ने इतना मिट्टी और इतनी बालू चोरी कर डाली। इस अवैध उत्खनन के खिलाफ आज विभाग ने मामला दर्ज कराया। जिला प्रशासन के द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध हरला थाना में खनन टीम द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस अभियान में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, सहायक अवर निरीक्षक सामंत हांसदा, हरला थाना पुलिस बल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button