अमेठी

विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,

तीन लोग झुलसे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी जायस।  बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर सात मौलवी खुर्द में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते घर के बगल मे घुसे पानी को निकालने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी घायलों को सीएचसी  फुरसतगंज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने  बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।
वार्ड नंबर सात मौलवी खुर्द निवासी कलावती (45)  की मौके पर मौत हो गई।वहीं मां को करंट से झुलसते देख छुड़ाने पहुंचे 19 वर्षीय बहु शिवानी,13 वर्षीय पुत्री रोशनी व 22 वर्षीय पुत्र आशीष भी करंट की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण दौड़े तो कड़ी मशक्कत के बाद पोल से तार को अलग किया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। और महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं  तीनों की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई। आनन फानन ग्रामीणों ने डायल 108 को सूचित किया तत्काल मौके पर पहुंची एंबुलेंस से ग्रामीणों की मदद से तीनों झुलसे घायलों को नज़दीक के सीएचसी फुरसतगंज इलाज़ हेतु भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला हॉस्पिटल रायबरेली रिफ़र कर दिया जहां पर इलाज़ जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button