
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो के पेट्रॉल पंप पर पेट्रोल लेने आई एक कार में अचानक आग लग गई। पंप के कर्मियों की सूझबूझ से शहर में एक बड़ा हादसा होते – होते बचा गया। बताया जा रहा है कि बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर – 02 स्थित बकरी बाजार के समीप वाले पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल लेने आई एक कार में अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, उसके पहले ही पंप कर्मियों ने अपनी सुझबुझ से आग पर काबू पा लिया।



