खैरथल

खैरथल में गरीब बेटी की शादी में मदद

संस्था ने दिए कपड़े, बर्तन और जरूरत का सामान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

खैरथल: खैरथल की सामाजिक संस्था ठाकुर दास शिक्षा समिति ने बनजारा समाज के गरीब परिवार की बेटी की शादी में मदद की है। संस्था निदेशक रामभूतेरी सैनी ने बताया कि भुडावाली निवासी बहादुर बंंजारा जो आर्थिक रूप से कमजोर है की बेटी की शादी के लिए कपड़े,बर्तन, अन्य जरूरत का सामान भेंट किया और खर्च वास्ते नगद राशि भी दी गई।
उनकी इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है। यह मदद समाज में सामाजिक एकजुटता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का उदाहरण बन गई है। इस अवसर पर नरेंद्र गुर्जर, तीर्थ दास,अशोक गुप्ता, मीरा सैनी, प्रेरित शर्मा, किशन दवी ,गोलू यादवऔर राहुल भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button