सीकर

रींगस गायत्री माता मंदिर से मंदबुद्धि बच्ची हुई लापता, ठीकरिया गांव में मिली

जाजोद पुलिस थाना ने किया बच्ची को परिजनों को सुपुर्द

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर ,रीगंस (बावड़ी)। सीकर जिले के रींगस कस्बे में स्थित गायत्री माता मंदिर से गुरूवार को मंदबुद्धि मानसी शर्मा गुम हो गई। परिजनों को ढूढ़ा तो नहीं मिली। ऐसे में परिजनों ने गुमशुदी की रिपोर्ट रींगस थाने में दर्ज कर्रवाई गई। मंदबुद्धि बच्ची उम्र पन्द्रह साल रींगस से ठीकरिया करीब पन्द्रह किलोमीटर पैदल पैदल चलकर ठीकरिया पहुंच गई। ठीकरिया प्रशासक सरोज पूनियां व ओम प्रकाश पूनियां ने सूचना दी। माता व पिता का नाम बता रही थी। संवाददाता ने रींगस निवासी विष्णु गंगावत को सूचना देकर वीडियो कॉल से बात करवाई तो बच्ची गंगावत को पहचान गई। मौके पर जाजोद पुलिस के हैड कांस्टेबल मौके पर पहुंच गये। बच्ची की मां सुनिता शर्मा ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के दिन अपनी दादी ओमलता शर्मा के साथ गायत्री माता मंदिर गई थी। दादी ने बच्ची के हाथ में लोटा व विष्णु भगवान की कथा की पुस्तक देकर मंदिर में दर्शन किये। दादी के पहले ही बच्ची मंदिर से बाहर महिलाओं के पीछे पीछे रवाना हो गई। ग्राम पंचायत ठीकरिया के वार्ड पांच शाहपुरा निवासी आर्यन वर्मा पुत्र गोपाल सिंह वर्मा लाईब्रेरी से आ रहा था। यह बच्ची एनएच.52 के बीच में चलती हुई दिखी तो मैने इसको रोककर पूछा तो माता के मंदिर में जाने की बता कही।

 

आर्यन को मानसिक स्थिति पर शक हुआ तो घर ले गया। घर पर लाने के बाद मेरी बहिन ने इसको नाम और पिता का नाम पूछने पर धीरे धीरे बताया । लेकिन मोबाईल नम्बर नहीं बताने पर जाजोद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जाजोद थाने के हैड कांस्टेबल सागरमल 112 वाहन मौके पर लेकर पहुंच गये। गंगावत ने इनके परिजनों को सूचना दी तो ताऊ शंकर लाल शर्मा व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जाजोद पुलिस ने परिजनों से आधार कार्ड सहित अन्य कागजात पहचान कर मंदबुद्धि मानसी शर्मा को परिजनों को सुर्पुद कर दिया। मां सुनिता शर्मा ने बताया कि रींगस व आस पास क्षेत्र में ढूंढ़ा लेकिन नहीं मिली। हमने कभी रींगस की गली, मौहल्ले नहीं देखे वो भी पहली बार देख लिया। पिता रवि शर्मा रींगस से खाटूश्यामजी व अन्य बुकिंग के लिए टैक्सी गाड़ी चलाते है। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने ठीकरिया प्रशासक सरोज पूनिया, ओम प्रकाश पूनिया, पुलिस प्रशासन, शाहपुरा निवासी आर्यन व परिवार को धन्यवाद दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button