पाकुड़

मासिक क्राईम मीटिंग में एसपी निधि द्विवेदी ने थाना प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश

SP Nidhi Dwivedi gave strict instructions to the station in-charges in the monthly crime meeting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में 10 जुलाई 2025 को हुई मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक में माह जून में किये गये कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना/ ओपी प्रभारी/सम्बन्धित शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। बैठक में प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की विवरणी का समीक्षोपरांत सभी लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने, डकैती/लूट/ छिनतई/ चोरी/ गृहभेदन/ महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ जैसे घटनाओं पर अकुंश लगाने, सभी बैंक/ ए.टी.एम/ ज्वैलरी शॉप/ पेट्रोल पंप व महिला कॉलेज/ हॉस्टल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर क्यूआर कोड लगाकर मुस्तैदी के साथ गश्ती करने, सरकारी बंदी के दौरान विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने
सभी पर्यवेक्षक पदाधिकारी को ससमय पर्यवेक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने, अवैध खनिजों का उत्खनन/ परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाकर पूर्णतः रोक लगाने एवं एनजीटी द्वारा बालू उत्खन/ परिवहन पर रोक लगाये जाने के संबंध में निर्गत दिशा- निर्देश का अनुपालन करने समेत थाना में लंबित वारंट/ परिवाद/ पासपोर्ट सत्यापन/ चरित्र सत्यापन से सम्बन्धित लंबित मामलों को निर्धारित समय के अन्दर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के ध्यानार्थ जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट/ सिटबेल्ट/ रजिस्ट्रेशन/ इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रत्येक माह स्कूल/कॉलेजों में महिला उत्पीड़न/ मानव तस्करी/ डायन प्रथा/ मॉब लिनचिंग/ साईबर अपराध/ सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित, I-GOT Portal/ Mission Vatsalya/e-sakshya/cri-mac/ e-beat petroling/ m-pasport इत्यादि ऑनलाइन App के प्रशिक्षण/क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button