बरेली
गुरू पुर्णिमा पर गुरूओं को सम्मानित कर किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली ,रिठौरा। श्री पी0 सी0 आजाद इंटर कालेज बिहारकलां में गुरु पूर्णिमा के मौके पर मण्डल बरेली के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की इस अवसर पर उन्होंने अपने गुरु जनों को याद करते हुए विद्यालय के सम्मानित शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी । विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रभास चन्द्र आजाद, प्रधानाचार्य डाक्टर राजेन्द्र कुमार गंगवार, हेम पाल तथा जेडी कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


