सिंहवाहिनी मंदिर में पंडित तरुण पाण्डेय को अंगवस्त्र प्रदान कर लिया आशीर्वाद
Pandit Tarun Pandey was given a shawl and blessings at the Singhvahini temple

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने जिला महामंत्री रूपेश भगत एवं सपन दुबे के साथ राजापाड़ा के सिंहवाहिनी मंदिर में पंडित तरुण पाण्डेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बताया कि इस दिन का महत्व हमारे जीवन में बेहद खास है। कहते हैं गुरु ही हमारे जीवन की नैया को पार लगाने वाले होते हैं। वो हमें सही-गलत का फर्क समझाते हैं। जीवन की कठिनाइयों में हौसला देते हैं और अपने अनुभवों से हमें जिंदगी की असली समझ देते हैं। आज के समय में भी गुरु का महत्व उतना ही है जितना पुराने जमाने में था. गुरु पूर्णिमा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। क्योंकि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु स्वयं प्रकाश की तरह होते हैं। वे साधक के लिए जीवन शक्ति के समान हैं। गुरु हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। गुरु की उपस्थिति से अंदर सुरक्षा का भाव जागता है।गुरु को एक तत्व के रूप में समझना चाहिए। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं को समर्पित है। इस दिन गुरु का ध्यान करना और उनकी कृपा के लिए धन्यवाद देना चाहिए।



