अमरोहा
नेशनल हाईवे पर दो युवकों पर हमला
लाठी-डंडों से पीटा, हवाई फायरिंग कर फरार; एक घायल, तीन नामजद समेत 13 पर केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात की घटना है। मंचित और उसका मुमेरा भाई अमन यादव पेट्रोल पंप के निकट प्लॉटिंग पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे।
दौरान रोहित और विशाल (जलालपुर निवासी), अनुज (मुलकटा निवासी) और 10 अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
मंचित किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद आरोपियों ने अमन यादव पर हमला कर दिया। अमन के सिर, नाक और शरीर पर चोटें आईं। आरोपियों ने पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की। जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजबपुर थाना पुलिस ने तीन नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


