अमरोहा

जहरीले कीड़े के काटने से 6 साल बच्चे की मौत

बिल में हाथ डालने पर हुआ हादसा, झाड़फूंक के बाद अस्पताल ले जाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी रामचंद्र के 6 वर्षीय बेटे गौरव की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई।
घटना गुरुवार की देर शाम की है। गौरव की मां इमलेश देवी खाना बना रही थीं। इस दौरान पास में खेल रहे गौरव ने एक बिल में हाथ डाल दिया। वहां मौजूद जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी।
परिजन पहले उसे झाड़फूंक करने वालों के पास ले गए। वहां इलाज चलता रहा, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उसे गढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक गौरव गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां इमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्यवाही के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button