गोड्डा

स्कूल के मैजिक वाहन के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/मेहरमा : थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर ककरघट के पास स्कूल का मैजिक वाहन के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के अलावे ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की अपने दल-बल के साथ व  ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रशासन के द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को समाप्त कराया गया। मृतक बच्चे के परिजन ने बताया कि बच्चे सड़क के किनारे से जा रहे थे। इसी क्रम में बच्चा हिमालय एकेडमी विद्यालय का नाम लिखा वाले मैजिक वाहन के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा ककरघट निवासी विरेन्द्र महतो का चार वर्षीय पुत्र नाम विष्णु कुमार था। घटना के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु गोड्डा सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस घटना से संबंधित जांच में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button