अमरोहा

अमरोहा में ढाबे पर पहुंचकर कांवड़ियों ने मांगे छोले, ग्रेवी देखते ही बुरी तरह किया हंगामा

पुलिस ने भी आकर लटकवा दिया ताला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला : हाईवे किनारे एक ढाबे पर कांवड़ियों ने हंगामा किया। आरोप है कि ढाबे वाले ने छोले में अंडे की ग्रेवी मिलाकर उनकी कांवड़ खंडित कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ढाबे को बंद करवा दिया और खाद्य विभाग ने ग्रेवी का नमूना लिया। कांवड़ियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है
हाईवे किनारे पर स्थित एक ढाबे पर कांवड़ियों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि ढाबे वाले कांवड़ियों को अंडे की ग्रेवी में छोले देकर कांवड़ खंडित की है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए ढाबे को बंद करवा दिया।
वहीं खाद्य विभाग की टीम ने पहुंचकर ढाबे से ग्रेवी का नमूना लिया है। संबंधित ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर कांवड़ियों शांत होकर चले गए
मामला शुक्रवार की दाेपहर करीब तीन बजे का है। रामपुर के रहने वाले शेखर ठाकुर सहित कई शिवभक्त ब्रजघाट से जल लेकर वापस लौट रहे थे। उन्हें भूख लगी तो वह गांव ख्यालीपुर के पास में वेलकम नाम से पंडित जी के ढाबे पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पर शुद्ध शाकाहारी तरीके से भोजन खिलने की बात कहीं और सब्जी में छोले मंगवाए
आरोप है कि होटल संचालक ने छोलों में अंडे की ग्रेवी दे दी। इस बात पर कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने के लिए प्रयारसत हुए तो वहां पर मौजूद लोगों ने समझाया। फिर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों को समझाया और शांत किया।
फिर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से संबंधित ढाबे काे बंद करवाते हुए खाद्य विभाग की टीम को बुला लिया। टीम ने संबंधित ग्रेवी के नमूने लिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि कांवड़ियों को समझा दिया गया है। वह गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। वहीं ढाबे को बंद करवाते हुए संबंधित ग्रेवी का नमूना खाद्य विभाग की टीम ने लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button