गोड्डा

मादक पदार्थों पर रोक लगाने हेतु जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित

मादक पदार्थों पर रोक में अभिभावक व सिविल सोसाइटी का अहम रोल - उपायुक्त 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में मादक पदार्थों पर रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। “नशे को ना, जिंदगी को हां” थीम पर आधारित जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थों के सेवन पर रोक जरूरी है। बच्चे- युवा पीढ़ी इस ट्रैप में फंसते जा रहे हैं, जो सही नहीं है। जन जागरूकता से ही सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को अवगत कराकर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है, उन्होंने जागरूकता के इस कार्य को चुनौती के रूप में लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों पर रोक में अभिभावक व सिविल सोसाइटी का अहम रोल है। अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने, उनके जीवन में क्या चल रहा है, किससे बात कर रहा है आदि पर ध्यान देने की जरूरत है। आमजन, बच्चों- युवा पीढ़ी को किसी भी मादक पदार्थ के सेवन से परहेज करने को लेकर प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से मादक पदार्थों पर रोक लगाने हेतु जानकारियां प्रदान की गई। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रवि रंजन कुमार सिंह, जिला डाटा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button