प्रेम प्रसंग मामले मे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारोपी दंपति को भेजा जेल
Police revealed the murder in the love affair case, the accused couple was sent to jail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रेम प्रसंग मामले मे हत्याकांड का पुलिस ने महज कई घंटे के दरमियान ही खुलासा कर लिया है। मामला हिरनपुर थाना क्षेत्र के तुरसाडीह का है। जहां पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महज़ 3 घंटे के अन्दर रुपेश यादव हत्याकांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोग किये गये गमछा और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। मामला प्रेम प्रसंग का था। करीब 3 महीने से देवर- भाभी के बीच प्रेम चल रहा था। इसी बीच पति महेश यादव उर्फ़ दुखिया को भनक लगा तो शुक्रवार की रात मोबाइल में फोटो डिलीट करने के बहाने पत्नी गीता देवी द्वारा अपने घर बुलाया। जहां रुपेश यादव को उसके मोबाइल से प्रेम प्रसंग की गतिविधि का फोटो डिलीट करने को कहा, जब बात नहीं माना तो दोनों ने मिलकर रुपेश के दोनों हाथ को बांधा और गमछा से गला घोंट कर मौत के घाट दिया। इसके बाद उसके बॉडी को गांव के ही हड़मडंगाल एक पोखर के पास झाड़ियों मे फेंक दिया।पुलिस शव मिलने की सूचना पर अहले सुबह घटना स्थल गई और शव को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ 3 घंटे मे हत्यारोपी पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने दोनों पति- पत्नी को जेल भेज दिया। इस पुरे मामले की जानकारी हिरनपुर पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान मीडिया को साझा किया गया ।



