सिंगरौली

एनसीएल ने चितरंगी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु जनपद पंचायत के साथ किया एमओयू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । गुरुवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत चितरंगी के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु जनपद पंचायत, चितरंगी के साथ एमओयू किया। इस दौरान एनसीएल से महाप्रबंधक (सीएसआर), राजीव रंजन और जनपद पंचायत , चितरंगी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री मानसिंह श्याम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत चितरंगी ब्लॉक के गांवों में पुलिया, भूमिगत नाली और जल सुविधा हेतु चेक डैम इत्यादि के निर्माण हेतु 119.98 लाख रुपये का वित्तीय सहयोग किया जाएगा। एनसीएल सीएसआर के तहत पुलिया निर्माण से स्थानीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी एवं भूमिगत नालियों के निर्माण से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होने के साथ साथ बेहतर जल निकासी संभव होगी। इसके अतिरिक्त चेक डैम निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण एवं दैनिक कार्यों हेतु स्वच्छ जल की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर एनसीएल से अन्य वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय जन उपस्थित रहे। 
गौरतलब है कि एनसीएल सीएसआर के तहत स्थानीय समुदाय के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है। एनसीएल ने अपनी विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में आस पास के परिधीय समुदाय के 10 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button