अमेठी

पदाधिकारियों और व्यापारियों की मासिक बैठक संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी।  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अमेठी के पदाधिकारियों और व्यापारियों की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष महेश सोनी और नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
 बैठक में उपस्थित कई व्यापारियों ने बताया कि ककवा रोड सर्विस लेन अभी दक्षिणी छोर पर पूर्ण नहीं किया गया है। बरसात में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे व्यापारियों और राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है। और नगर पंचायत द्वारा अभी कई जगह नालियों पर पटिया नहीं रखी गई है।व्यापारियों और पदाधिकारियों की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन को निर्देशित किया गया। नगर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उप जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन देकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। और व्यापारी सदस्यता अभियान के लिए सभी पदाधिकारी बंधुओं को पूरे जनपद में सम्पर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक में जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल,नगर महामंत्री संदीप अग्रहरि, युवा जिला महामंत्री पवन वैश्य, हिमांशु कसौधन, चित्रांशु जायसवाल, दुर्गेश सोनी,कमल कुमार प्रदीप जायसवाल आदि पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button