अलवर

झूम उठते हैं दिल सभी के, तीज के गीतों के तराने से, जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क, बस झूलने के बहाने से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर : सखी सहेली ग्रुप की ओर से तीज उत्सव का आयोजन अलवर रॉयल होटल में पारंपरिक रीति -रिवाज के संग मनाया गया ।तीज उत्सव में सभी सखी सहेलियांसोलह श्रृंगार कर पूरे जोश और उत्साह के साथ उत्सव में आई।प्रोग्राम को दिलचस्प बनाने के लिए भिन्न -भिन्न तरह के खेल खेले गए ।कार्यक्रम का संचालन प्रमिला गुप्ता ने किया ।सर्वप्रथम तीज माता को गीत गाते हुए, फूल बरसाते  हुए लेकर आए और सभी ने झूला झुलाया ।तीज क्वीन का किताब रंजना जी ने जीता। खेलों में जीतने वाली सभी सखियों को आकर्षक उपहार दिए गए ।कार्यक्रम में रजनी जी, दीपा जी, नीरू जी, विनीता जी एवं प्रमिला जी का विशेष योगदान रहा । सभी को उपहार, फल देकर एवं फ्रेंडशिप कंगन बांधकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button