अमेठी

पुरानी पेंशन की बहाली को अटेवा ने बनाई आंदोलन की रणनीति,

एक अगस्त को पूरे देश में ओ पी एस लागू करो-निजीकरण रोष मार्च का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर पिछले एक दशक से देश व्यापी आंदोलन कर रहे एन एम ओ पी एस  एक अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन फिर चलाएगा। एक अगस्त को ओ पी एस लागू करो,एन पी एस /यू पी एस निजीकरण रोष मार्च का आयोजन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसी जाएगा।
एन एम ओ पी एस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12जुलाई को हुई। बैठक में आंदोलन की प्रगति और सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में संगठन ने एक अगस्त से फिर से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय को शत प्रतिशत अमल किया जाएगा।नये शिक्षकों और कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता देकर संघर्ष अभियान को मजबूती प्रदान की जाएगी। एक अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर निजीकरण रोष मार्च का आयोजन किया जाएगा।5सितम्बर को शिक्षक और कर्मचारी एक साथ पुरानी पेंशन के लिए उपवास करेंगे। एक अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आल इंडिया ट्विटर अभियान चलाया जाएगा और 25नवम्बर को सभी अटेवियंस दिल्ली कूच करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button