अमेठी
चोरों ने ताला तोड़कर घर पर किया हाथ साफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी संग्रामपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुन्नपुर गांव में बीती रात चोर एक मकान का ताला तोड कर सभी महिलाओं के आभूषण,नकद पैसे और जरूरी सामान उठा ले गए। चोरी का शिकार हुए परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
पुन्नपुर के राम मूरत ने बताया कि 12/13जुलाई की रात चोरों ने ताला तोड दिया और उसकी बेटी और घर की अन्य महिलाओं के सभी आभूषण उठा ले गए।
बेटी के इलाज के लिए रिश्तेदारों से लिए गए नकद पैसे भी चोर उठा ले गए हैं।




