बेतुल

बैतूल दिव्यांगजन भी करेंगे 70 किमी दूर बीएलओ का कार्य

शिक्षकों ने बरसते पानी में ज्ञापन देकर नियमों की हो रही अनदेखी, परीक्षा परिणाम होगा प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने,काटने व अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों की निराकरण के लिए बीएलओ की नियुक्ति की गई है। परन्तु जिले में शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए दिव्यांगजन, सेवानिवृत्ति के लिए कम व गणित, विज्ञान के शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखने के आदेश की अनदेखी की गई। साथ ही 70 से 80 किमी दूर जाकर बीएलओ के कार्य में ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे आक्रोशित शिक्षकों ने आम अध्यापक संघ के जिला मदनलाल डढोरे व राजू गंगारे के नेतृत्व में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर कहा कि इन शिक्षकों को बीएलओ के कार्य से पृथक रखा जाए। यदि आवश्यक हो तो कार्य स्थल पर ही इनको बीएलओ के पद पर पदस्थ किया जाए क्योंकि भविष्य में इससे परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होगा। संगठन ने मांग की है कि समय रहते इन शिक्षकों को मुक्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि सरनेकर, जिला अध्यक्ष मदनलाल डढोरे, चैतराम निरापुरे, राजेन्द्र कुमार बेले, अलकेश सूर्यवंशी, वसीम शाह, प्रभाकर पवार, लीला विजयकर, निर्मला सूर्यवंशी, किरण सावरकर, रश्मि साठे, भीम खोदरे, बंशीलाल धुर्वे, दीक्षा साहू, मनीष नारे, माधुरी खातरकर, प्रेमलाल टेकाम, उर्मीला वामनकर, डॉली मालवीय, वीके वामनकर, विजय तेलकर, नीतश सातपुते, सुनील जैसवाल, प्रदीप चौधरी, रितेश पठाड़े, सुरेन्द्र पवार, ममता बोरबन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button